25 लाख नौकरी और बेरोजगारों को ₹5000; सपा के यूपी चुनाव 2027 के घोषणा पत्र में कई ऐलान; अखिलेश के 33 नए वादे
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 'जन-मन का मेनिफेस्टो' ('सत्ताइस का संकल्प : PDA का प्रणपत्र') जारी किया है। मेनिफेस्टो से युवा, महिला और किसान को साधने की कोशिश गई है। आइए जानते हैं सपा के 33 बड़े वादे..
लखनऊ, 27 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। मेनिफेस्टो में युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। 25 लाख नौकरी और बेरोजगार युवाओं को ₹5000 प्रतिमाह पोषण भत्ता की घोषणा की गई है। अखिलेश के द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, किसान और वंचित समेत सभी को साधने की कोशिश की है। सपा ने वादे किए कि जातिगत जनगणना प्रदेश में शुरू करेगी। उसी के अनुरूप उनकी सुरक्षा की जाएगी।
सपा के नए वादे में कई और ऐलान किए। महिलाओं और मुसलमानों के प्रति जघन्य अपराध के प्रति जीरो टालरेंस नीति लाएगी। पीडीए व गरीब के लिए समाजवादी कैंटीन खोलेंगे, 5 रुपये की थाली देंगे। बुजुर्ज महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना दिया जाएगा, पेंशन के माध्यम से देंगे। बुजुर्ग कारीगरों को 40 हजार रुपये सालाना दिया जाएगा।वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्ध आश्रम व क्लब बनाए जाएंगे।
आइए जानते हैं 33 बड़े वादे
1-युवा एवं रोजगारः-सपा के युवाओं के उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करेगी। सभी को शिक्षा का समान अवसर दिया जाएगा। पीडीए और गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष शिक्षा नीति लाएंगे।
2-सभी सरकारी नौकरी की रिक्तियां भरी जाएं। पेपर लीक के लिए मंत्री व अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
3-सरकारी नियुक्ति के लिए समय पर नियुक्तियां होंगी।
4-तीन व छह माह में परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता को टालरेट नहीं करेंगे।
5-विशेष तौर पर कौशल विकास की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
6-प्रति माह 5000 रुपये पोषण भत्ता दिया जाएगा।
7-पांच साल में 25 लाख नौकरियां देंगे।
8-3 करोड़ रोजगार उपलब्ध कराएंगे।
9-आवासीय छात्रावास बनाएंगे।
10-शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम लाया जाएगा।
11-शिक्षा को चौपट कर दिया है। विवि में मनमानी चल रही है।
12-प्राइमरी स्कूल बंद किए जा रहे हैं। राज्य शिक्षा नीति लाएगी। सभी को शिक्षा देंगे।
13-26 हजार प्राथमिक विद्यालय पुनः खोले जाएंगेष
14-12वीं छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिया जाएगा। इस समय की टैबलेट योजना खत्म करेंगे।
15-पीडीए अपनी सरकार बनाकर सामाजिक
16-जातिगत जनगणना प्रदेश में शुरू करेगी। उसी के अनुरूप उनकी सुरक्षा की जाएगी।
17-महिलाओं और मुसलमानों के प्रति जघन्य अपराध के प्रति जीरो टालरेंस
18-पीडीए व गरीब के लिए समाजवादी कैंटीन खोलेंगे, 5 रुपये की थाली देंगे।
19-बुजुर्ज महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना दिया जाएगा, पेंशन के माध्यम से देंगे।
20-बुजुर्ग कारीगरों को 40 हजार रुपये सालाना दिया जाएगा।
21-वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्ध आश्रम व क्लब बनाए जाएंगे।
22-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दलित विकास बोर्ड बनेगा।
23-50 करोड़ तक के ठेके में पीडीए को 50 फीसदी आरक्षण।
24-न्यूनतम समर्थन मूल्य की लीगल गारंटी देंगे।
25-आलू टमाटर व प्याज के लिए सरकार मूल्य क्षतिपूर्ति व्यवस्था देगी।
26-ग्रामीण क्षेत्र में 1.5 लाख करोड़ की व्यवस्था करेंगे।
27-किसानों की ऋण माफी होगी।
28-15000 करोड़ का फंड बनाकर गन्ना किसानों का फंड 24 घंटे में देंगे। हर वर्ष गन्ना मूल्य बढ़ाएंगे।
29-महिलाओं के लिए अलग से योजनाएं लाएंगे।
30-आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं के लिए योजनाएं।
31-विशिष्ठ योगदान देने के लिए यशभारती सम्मान शुरू करेंगे।
32-भाईचारा गंगा-जमुनी तहजीब वाले बंधु राष्ट्र के निर्माण के लिए काम करेंगे।
33-जेन-जी और जेन अल्फा के लिए घोषणापत्र में वादे किए गए।