छत्तीसगढ़ में 15 इंजीनियरों के तबादले, देखें लिस्ट..
रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में इंजीनियरों के व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। जल संसाधन विभाग, महानदी भवन के उपसचिव रविन्द्र मेढेकर द्वारा शनिवार को जारी आदेश में एक अधीक्षण अभियंता और 14 कार्यपालन अभियंताओं का स्थानांतरण किया गया है जिसमें 10 अनुविभागीय अधिकारियों को कार्यपालन अभियंता का प्रभार दिया गया है। जारी आदेश में आरके बंजारे को अधीक्षण अभियंता बिलासपुर को कार्यालय मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर पदस्थ किया गया है। वहीं टीआर मेश्राम को कार्यपालन अभियंता मनेन्द्रगढ़ भरतपुर बनाया गया है। वहीं एन. सी. सिंह को मनेंद्रगढ़ भरतपुर से कार्यपालन अभियंता कार्यालय मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है। एलडी रैकवार अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा, कार्यपालन अभियंता जशपुर होंगे। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..