'अकवान' को कहने लगे हैं खतरनाक राक्षस, आज गोपालपुर में तट से टकराकर पड़ा कमजोर
Cyclone Akvan Live: अकवान तूफान तट से टकरा चुका है। IMD ने बताया है कि इसके लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले 48 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।
रायपुर, 20 नवंबर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने भीषण चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर IMD ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के मुताबिक आईएमडी ने बताया कि तूफान शुक्रवार सुबह साढे सात बजे से साढ़े बजे के बीच गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को पार कर गया। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही। लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है।
अकवान को क्यों कहा जा रहा ‘खतरनाक राक्षस’?
अकवान को यह नाम ईरान ने दिया था। दरअसल फारसी भाषा में इस नाम का जिक्र एक पौराणिक कथा में मिलता है। एक महाकाव्य में इस नाम का एक खतरनाक राक्षस होता है। कहानी का नायक उसे अंत में हरा देता है।
चक्रवाती तूफान को लेकर राहत भरी खबर
ओडिशा के तट से टकराने वाले चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया है कि अकवान के कारण राज्य में अब तक किसी बड़े नुकसान या जानमाल की क्षति की खबर नहीं है। मोहंती ने बताया कि तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू होने के दौरान भीषण चक्रवाती तूफान कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया।
3 घंटे में कमजोर हो जाएगा अकवान
मौसम विभाग ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "चक्रवाती तूफान अकवान ने आज यानी 20 नवंबर, 2026 को भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 से 8:30 बजे के बीच 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को पार किया। जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े 8 बजे चक्रवाती तूफान का केंद्र गोपालपुर के पास था। उस समय यह कलिंगपट्टनम से करीब 120 किलोमीटर उत्तर-पूर्व, पुरी से 130 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम और विशाखापत्तनम से 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व के पास था। आईएमडी ने बताया कि तूफान अगले तीन घंटों में ओडिशा के ऊपर से उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके बाद अगले छह घंटों के दौरान इसके और कमजोर होकर दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है।