• आखिरकार दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम, तमिलनाडु सरकार को शुक्रवार को पड़ी थी सुप्रीम कोर्ट की फटकार

    आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तमिलनाडु के मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी की ऊंची चोटी पर बने दीपथून (दीपस्तंभ) पर शनिवार शाम 5 बजे कार्तिगई दीपम जलाया गया।

    मदुरै, 28 नवंबर 2026। मदुरै जिले के तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी की ऊंची चोटी पर बने दीपथून (दीपस्तंभ) पर शनिवार शाम 5 बजे कार्तिगई दीपम जलाया गया। दीप प्रज्वलन की पूरी कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त मंदिर प्रबंधन के रिसीवर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में की गई। सिर्फ 50 लोगों को पहाड़ी पर जाने की इजाजत मिली। CRPF ने पहाड़ी की सुरक्षा अपने हाथ में ले ली है।

    सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दीपस्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन राज्य सरकार और मंदिर ट्रस्ट ने वहां दीप नहीं जलाया। जबकि 5600 से अधिक पुलिस बल वहां तैनात किया गया था। मदुरै कलेक्टर ने दीपथून पर कीर्तिगई दीपम ना जलाने को सुप्रीम कोर्ट में यह कहकर माफी की गुहार लगाई थी कि मंदिर प्रबंधन ने शीर्ष कोर्ट मानने से इंकार कर दिया और 24 नवंबर को मंदिर परिसर में कीर्तिगई दीपम जलाया गया। इसे लेकर 27 नवंबर को कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई। साथ ही मंदिर के ट्रस्टियों को हटा दिया और दोबारा दीप जलाने का आदेश दिया। इसके साथ ही तमिलनाडु के चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी समेंत 13 अधिकारियों को अवमानना का नोटिस दिया है।

    कार्तिगई दीपम दक्षिण भारत का दीपोत्सव

    कार्तिगई दीपम तमिलनाडु का प्रमुख हिंदू प्रकाश पर्व है। इसे दक्षिण भारत का दीपोत्सव भी कह सकते हैं। श्रद्धालु इसे भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग स्वरूप का प्रतीक मानते हैं।

    कार्तिगई (कार्तिक) नक्षत्र और पूर्णिमा के संयोग पर इसका आयोजन होता है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को दीपथून यानी स्तंभ पर दीप जलाने का आदेश दिया था, लेकिन तमिलनाडु सरकार और मंदिर प्रशासन ने उचि पिल्लैयार मंदिर में दीप जला दिया था।

    सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त मंदिर प्रशासक पूर्व जज की निगरानी में दीपम जला

    जस्टिस वैद्यनाथन ने पुजारियों को दीप जलाने का बड़ा बर्तन सौंपा। तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर शाम 5 बजे कार्तिगई दीपम जलाया गया। पूर्व जस्टिस एस. वैद्यनाथन ने अधिकारियों और पुजारियों से बातचीत के बाद दीपम जलाने की कार्रवाई शुरू की। जस्टिस वैद्यनाथन और मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज वी. पार्थिबन शनिवार सुबह चेन्नई से मदुरै पहुंचे। मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने दीप जलाने वाला बड़ा पात्र पुजारियों को सौंपा। इसे पहाड़ी पर बने पत्थर के स्तंभ पर लगाया गया। इसके लिए वहां मचान बनाया गया है। जस्टिस वैद्यनाथन ने जिला कलेक्टर निशांत कृष्ण को भी समारोह में मौजूद रहने के लिए कहा गया।

    सभी दोपहर 4 बजे तक दीपथून पर पहुंचें। लाउडस्पीकर से बताया गया कि दीप जलते देखने के लिए सिर्फ 50 लोगों को पहाड़ी पर जाने दिया जाएगा। पहाड़ी के नीचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग जमा रहे। अधिकारियों के मुताबिक, मेडिकल टीम और एंबुलेंस का इंतजाम भी कर लिया गया। पहाड़ी के चप्पे चप्पे पर सीआरपीएफ निगरानी कर रही थी।