रायपुर की टायर फैक्ट्री में लगी आग: जान बचाकर भागे मजदूर, आसमान में छाया धुएं का गुबार
रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित टॉयर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य में जुटी रही। आशंका जताई जा रही कि प्रोसेसिंग के समय टॉयर लीक होने से आग लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
रायपुर, 19 अक्टूबर 2026। रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित टॉयर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य में जुटी रही। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। घटना उरला थाना क्षेत्र की है।
आशंका जताई जा रही कि प्रोसेसिंग के समय टॉयर लीक होने से आग लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। सभी मौके से जान बचाकर भागे। गनीमत की बात यह है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यानी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया जाता है कि उरला इंडस्ट्रियल एरिया के पोदवाल टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में चारों ओर धुएं का गुबार नजर आया। आग से कुल कितने का नुकसान हुआ है। अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
टायर के रिसाव से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टायर बनाने में प्रयोग होने वाले टायर के रिसाव से आग लगने की आशंका है। संबंधित विभाग घटना की जांच कर रहा है। फिलहाल, जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। बताया जाता है कि आग लगने के दौरा फैक्ट्री के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। आग और धुआं उठता देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।