• मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन 26 नवंबर को

    मुख्यमंत्री साय 26 नवंबर, गुरुवार को आमजनों से मुलाकात करेंगे।

    रायपुर, 23 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनेंगे।

    मुख्यमंत्री साय जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जनदर्शन में आमजन अपनी समस्याओं, मांगों और सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

    बता दें कि इसके पहले मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में 8 जनवरी 2026 को जनदर्शन आयोजित किया गया था। उस दिन जनदर्शन में महासमुंद जिले के ग्राम बड़ेटेमरी की बसंती साव की बड़ी राहत मिली थी। पैरों से लकवाग्रस्त बसंती ने अपने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता और पारिवारिक स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। मुख्यमंत्री साय ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 5 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की थी।