• वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, विभागों में तैनात वित्त अधिकारी बदले गए

    रायपुर, 5 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। वित्त नियंत्रक, अपर संचालक और संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन तथा विभिन्न विभागों में तैनात वित्त सेवा के अधिकारियों को बड़ी संख्या में इधर से उधर किया गया है। बुधवार को देर शाम वित्त विभाग, महानदी भवन के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 27 अधिकारियों का नियमित स्थानांतरण किया गया है। वही एक ही शहर में विभिन्न विभागों में पदस्थ 26 अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। जिसमें 11 अधिकारियों को अधिक प्रभार सौंपा गया है तथा 5 अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।

    जारी आदेश में वित्त नियंत्रक समग्र शिक्षा उमेश अग्रवाल को संचालनालय कोष एवं लेखा इंद्रावती भवन, करुणा पांडेय संयुक्त संचालक (वित्त) जनसंपर्क विभाग एवं उप महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ संवाद से संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, गिरीश कोल्हे को विकास आयुक्त कार्यालय से वित्त अधिकारी पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर पदस्थ किया गया है। रामकिशन निराला को आरडीए से संयुक्त संचालक राज्य नीति आयोग भेजा गया है।

    भुवनेश्वर कुमार नायक को संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म से संयुक्त संचालक जनसंपर्क संचालनालय पदस्थ किया गया है। वही पंकज कुमार को वित्त मंत्रालय से उप महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद स्थानांतरित किया गया है। अभिषेक शर्मा को संचालनालय से संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन दुर्ग पदस्थ किया गया है। जारी आदेश में विभिन्न विभागों में पदस्थ करीब 42 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

    देखें पूरी लिस्ट..