अमूल और मदर डेयरी के देवभोग दूध भी हुआ महंगा
अमूल गोल्ड और मदर डेयरी के बाद छत्तीसगढ़ में देवभोग दूध ने भी अपने दाम बढ़ा दिए हैं। अब 1 लीटर देवभोग दूध के लिए 61 रुपए देने होंगे।
रायपुर, 14 नवंबर 2026। अमूल गोल्ड और मदर डेयरी के बाद अब देवभोग दूध ने भी लोगों को झटका दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (CGCDF) ने देवभोग दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई दरें लागू होने के बाद अब एक लीटर दूध का पैकेट 59 रुपये की जगह 61 रुपये में मिलेगा।
जानते चलें कि देवभोग छत्तीसगढ़ में संचालित एक प्रमुख सहकारी डेयरी ब्रांड है। इसका संचालन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (CGCDF) करता है। इस ब्रांड के माध्यम से प्रदेश के उपभोक्ताओं तक दूध और अन्य डेयरी उत्पाद पहुंचाए जाते हैं। दूध की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर प्रदेश के उन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जो रोजाना घरेलू जरूरतों के लिए देवभोग दूध का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कीमत बढ़ाने के पीछे महासंघ की ओर से क्या वजह बताई गई है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
बता दें कि 12 नवंबर से अमूल ने दूध 4 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया गया। वहीं मदर डेयरी ने भी इसके दाम 4 रुपए तक बढ़ा दिए थे।
देवभोग दूध की नई कीमत
पुरानी कीमत: 59 रुपये प्रति लीटर
नई कीमत: 61 रुपये प्रति लीटर
कुल बढ़ोतरी: 2 रुपये प्रति लीटर