छत्तीसगढ़ में 170 इंजीनियरों के तबादले, देखें लिस्ट..
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026। राज्य शासन ने थोक में इंजीनियरों का स्थानांतरण किया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) एवं छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के विभिन्न इकाइयों में पदस्थ उपअभियंताओं (Sub Engineers) को एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनात किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 170 उपअभियंता इस फेरबदल की जद में आए हैं। राम अधीर राम को जनपद पंचायत कुसमी, जिला बलरामपुर से दुलदुला जिला जशपुर पदस्थ किया गया है। प्रवेश कुमार राय को जनपद पंचायत लखनपुर से भैयाथान जिला सूरजपुर भेजा गया। राहुल भगत को बेरला से जनपद पंचायत साजा बेमेतरा स्थानांतरण किया गया है। देवेंद्र सिंह राजपूत को जनपद पंचायत कवर्धा से तखतपुर भेजा गया है। इस तरह कुल 170 उप अभियंताओं का गुरुवार को स्थानांतरण किया गया है।
देखें पूरी लिस्ट..