• IRS से VRS लेने के बाद शीतल वर्मा की वापसी

    रायपुर, 3 अक्टूबर 2026। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार में बड़ी भूमिका मिली है। सामान्य प्रशासन विभाग, महानदी भवन से जारी आदेश के मुताबिक उन्हें सीधे 5 वर्ष के लिए संविदा नियुक्ति दी गई है। शीतल को प्रमुख सचिव के रिक्त पद के विरुद्ध विशेष सचिव वित्त विभाग का दायित्व सौंपा गया है। उन्हें विशेष सचिव मुख्य सचिव कार्यालय की भी जिम्मेदारी दी गई है। 

    बताया जाता है कि शीतल शास्वत वर्मा 5 साल के लिए केंद्र से छत्तीसगढ़ सरकार में 5 वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर थी। इसे बढ़ाने के लिए उन्होंने भारत सरकार से गुहार लगाई थी। जिसे केंद्र ने अस्वीकार कर दिया। जिसके पश्चात उन्होंने राज्य शासन में ही सेवाएं जारी रखने की इच्छा जताई थी। साय सरकार सहमत हो गई और उन्होंने भी अमन सिंह की तर्ज पर भारतीय राजस्व सेवा से रिजाइन करने का फैसला किया। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे विशेष प्रकरण मानते हुए प्रमुख सचिव के रिक्त पद के विरुद्ध उन्हें 5 साल के लिए संविदा नियुक्ति दी है।

    पढ़ें सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश..