• छत्तीसगढ़ में 28 माइनिंग अफसरों के स्थानांतरण, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    रायपुर, 2 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में माइनिंग विभाग के उपसंचालक से लेकर जिला खनिज अधिकारी और माइनिंग इंस्पेक्टर तक के तबादले किए गए हैं। खनिज साधन विभाग, मंत्रालय के उपसचिव श्रीकांत वर्मा ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में उपसंचालक खनिज प्रशासन प्रमोद कुमार नायक को कोरबा से दंतेवाड़ा ट्रांसफर किया गया है। वहीं मीनाक्षी साहू को खनिज संचालनालय से जिला खनिज अधिकारी कोरबा पदस्थ किया गया है। योगेंद्र सिंह को उनकी जगह दंतेवाड़ा से मुख्यालय भेजा गया है। खनिज अधिकारी छबिलेश्वर मौर्य को बीजापुर से बलौदाबाजार में तैनात किया गया है। इस तरह 3 उपसंचालक, 10 खनिज अधिकारी तथा 10 सहायक खनिज अधिकारी तथा 5 खनिज निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। 

    देखें पूरी लिस्ट..