छत्तीसगढ़ में 37 वन अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट..
रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। वन विभाग में एक बार फिर व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा जारी मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक 37 सहायक वन संरक्षक (एसडीओ) को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित किए गए हैं। सूरज कुमार पांडेय को उप वनमंडलाधिकारी सूरजपुर पदस्थ किया गया है। वहीं प्रेमचंद मिश्रा को उपवन मंडलाधिकारी वाड्रफनगर से राजपुर, वन मंडल बलरामपुर भेजा गया है। लवकेश कुमार गिलहरे को उप वनमंडलाधिकारी पंडरिया, वनमंडल कवर्धा पदस्थ किया गया है। तरुण तिवारी को उप प्रबंध संचालक जिला यूनियन सुकमा से अधीक्षक बारनवापारा अभयारण्य की जिम्मेदारी दी गई है। ज्योति गुप्ता को प्रभारी अधिकारी नारंगी क्षेत्र इकाई रायपुर वन मंडल पदस्थ किया गया है। फिलहाल देखें पूरी सूची..