• शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 101 शिक्षकों के तबादले

    रायपुर, 28 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में एक बार फिर थोक में शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग, महानदी भवन के उप सचिव द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार दो प्रिंसिपल, 25 व्याख्याता, 10 प्रधान पाठक, 45 शिक्षक, 17 सहायक शिक्षक, एक सहायक ग्रेड 3 और एक भृत्य को एक स्कूल से दूसरे स्कूल में पदस्थ किया गया है। प्राचार्य गजेंद्र कुमार पटेल को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगुडेगा, विकास खंड लैलूंगा से  शासकीय हाई स्कूल किरितमाल, खरसिया तथा जमुना प्रसाद सिंह शासकीय हाई स्कूल पसिया विकासखंड बगीचा से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुमईकेला विकासखंड कासाबेल जिला जशपुर भेजा गया है। इसी तरह अन्य शिक्षकों के तबादले किए गए हैं।

    देखें पूरी लिस्ट