छत्तीसगढ़ में 91 इंजीनियरों के तबादले, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
रायपुर, 26 अक्टूबर 2026। दीपावली के पूर्व राज्य शासन ने थोक में इंजीनियरों का स्थानांतरण किया है। लोक निर्माण विभाग, महानदी भवन से जारी आदेश के मुताबिक 91 सब इंजीनियरों को इधर से उधर किया गया है। जारी आदेश में सब इंजीनियर्स (सिविल) में प्रदीप चंद्राकर को रायपुर संभाग क्र.3 से कार्यालय कार्यपालन अभियंता गरियाबंद पदस्थ किया गया है। फारूक इशराक को नवा रायपुर से कार्यपालन अभियंता कार्यालय दुर्ग संभाग भेजा गया है। वहीं चुम्मन लाल साहू बलौदाबाजार से रायपुर संभाग क्र.3 स्थानांतरित किया गया है। फिलहाल देखें पूरा आदेश..