• बेटे के फायरिंग पर घिरे मोहला एसपी

    दशहरा के दिन शस्त्र पूजा के दौरान बेटे के साथ हर्ष फायरिंग करने का एसपी वाई.पी. सिंह पर आरोप लगा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्या बोले आईजी..

    मोहला/राजनांदगांव, 27 अक्टूबर 2026। जिले के एसपी पर बेटे से बंदूक  फायरिंग कराने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो में मोहला-मानपुर के एसपी वाई. पी. सिंह दशहरा के अवसर पर शास्त्र पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।  इस पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक्स पर लिखते हैं कि कानून के रखवाले ही जब कानून की धज्जियां उड़ाएंगे तो जनता की रक्षा कौन करेगा? भूपेश बघेल सवाल उठाते हैं कि एसपी के बेटे को फायरिंग करने का अधिकार किसने दिया और उस पर आर्म्स एक्ट के तहत क्या कार्रवाई की गई?

    वहीं कांग्रेस विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, डीजीपी और रेंज आईजी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं राजनंदगांव रेंज आईजी अजय यादव का कहना है कि वायरल वीडियो अभी का नहीं है, वह पुराना है। उन्होंने यह भी कहा कि दशहरा पर हर्ष फायरिंग की परंपरा रही है। फिलहाल वीडियो की तारीख और मामले में कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।