अंबिकापुर से रायपुर आ रही बस खड़ी ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत और आठ लहूलुहान
रायपुर- बिलासपुर हाईवे पर में एक बस खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा थाना क्षेत्र के दारचुरा गांव के पास हुआ।
रायपुर, 26 अक्टूबर 2026। रायपुर- बिलासपुर हाईवे पर एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा थाना क्षेत्र के दारचुरा गांव के पास हुआ। एक निजी बस अंबिकापुर से रायपुर आ रही थी जिसमें 22 लोग सवार थे। पुलिस ने मुताबिक एक खराब ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था और उधर आने वाले ड्राइवरों को सावधान करने के लिए चारों ओर ट्रैफिक कोन (चेतावनी संकेत) लगाए गए थे, लेकिन बस ड्राइवर शायद उन्हें देख नहीं पाया और बस ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसे के चीख- पुकार मच गई। आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
घायलों को भेजा अस्पताल
पुलिस ने बताया हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 से 10 लोग घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों को गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से बाहर निकाला गया और फिर एंबुलेंस से सिमगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहीं सुबह-सुबह ड्राइवर को झपकी आने की बात कही जा रही है।