• इजरायल में मंगलवार को मतदान, नेतन्याहू के खिलाफ लाखों लोग सड़कों पर उतरे

    तेल अवीव, 26 अक्टूबर 2026। इजरायल के आम चुनाव से दो दिन दूर हैं और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ वहां की अवाम लाखों की तादाद में सड़कों पर उतर आई है। आंदोलकारियों का कहना है कि तीन साल पहले हमास का हमला सरकार की नाकामी थी और इसकी जिम्मेदारी लेते हुए नेतन्याहू को सत्ता छोड़ देना चाहिए। इस हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इसकी जांच स्वतंत्र आयोग से कराई जाए।

    हमास की कैद में गाजा में बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों के घर-वालों का संगठन `अक्टूबर काउंसिल’ ने इस आंदोलन की शुरुआत की है। आम शहरियों का इसे भरपूर समर्थन मिल रहा है और तेल अवीव के पब्लिक प्लाजा में भीड़ का तूफान उमड़ पड़ा है। इजरायल के दूसरे हिस्सों में भी नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। स्थानीय सर्वे में 19 साल से सत्ता में काबिज नेतन्याहू  पार्टी बहुमत से दूर दिख रही है। नेतन्याहू गठबंधन को 48 से 50 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि विपक्षी गठबंधन को 52 से 56 सीटें मिल सकती है। इजरायल की संसद कनेसेट में कुल 120 सीटें हैं।