• अमलेश्वर में 44 लाख की लागत से बनेगा सहकारी बैंक भवन, निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

    राजधानी के नजदीक खारुन नदी के उस पार अमलेश्वर में दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के नवीन भवन का रविवार को सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में भूमिपूजन किया गया। बेलचंदन ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नवीन भवन के निर्माण से किसानों को विशेष सहूलियतें मिलेंगी।

    अमलेश्वर, 16 नवंबर 2026। पाटन  विधानसभा में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की शाखा अमलेश्वर का 44 लाख की लागत से बनने वाले शाखा भवन का भूमिपूूजन  विजय बघेल सांसद दुर्ग की मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग ने की।  कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि  जितेन्द्र वर्मा प्रदेश मंत्री भाजपा,  सुरेन्द्र कौशिक जिला अध्यक्ष, भाजपा  नरेश यदु उपाध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या., दयानंद सोनकर अध्यक्ष, नगर पालिका अमलेश्वर,  ओमप्रकाश साहू उपाध्यक्ष, नीलम  चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, हर्षा लोकमणि चंद्राकर  जिला उपाध्यक्ष भाजपा  दिलीप साहू जिला महामंत्री भाजपा, शैलेन्द्री मंडावी जिला मंत्री, भाजपा  कमलेश चंद्राकर  मंडल अध्यक्ष भाजपा पाटन, समिति के प्राधिकृत अधिकारी मनबोध साहू, धर्मेन्द्र कौशिक,  ललित सोनकर,  सुरेश सोनकर,  रमाकांत यादव,  सुरेश चंद्राकर,  गणेश चंद्राकर,   कोमल वर्मा,  लोकमणी चन्द्राकर उपस्थित रहें।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में विधिवत भूमिपूजन करते हुए भगवान बलराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर शिलान्यास किया गया।  जिसके बाद मंच में समस्त अतिथियों के समक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के 66वें जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर खुशियां मनाई गई एवं उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। इस अवसर पर विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में  प्रीतपाल बेलचंदन को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे लोकप्रिय किसान नेता है तथा उन्हें सरल व्यक्तित्व और संगठन को मजबूती देने वाले नेता के रूप में सराहा जाता है। वे दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के पूर्व में चार बार अध्यक्ष रह चुके हैं। दिसंबर 2025 में उन्हें पुनः इस बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  

    अमलेश्वर में किसानो अमानतदारों की सुविधा के लिए 44 लाख की लागत से बनने वाले सर्वसुविधा युक्त भवन की सभी को बधाई दी।  उन्होने भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की सभी को बधाई दी साथ ही छ.ग.शासन के मुखिया विष्णुदेव साय का किसानों की प्रति एकड़ धान पैदावार 21 क्विंटल से कम है उन्हें भी कृषक उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल की सीमा तक अंतर की राषि देने की घोषणा पर धन्यवाद ज्ञापित किया।  इस अवसर पर प्रीतपाल बेलचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि - सहकारी बैंक किसानों को बेहतर सुविधाए देने के लिए वचनबद्ध है एवं सहकारिता के माध्यम से निरंतर बैंक, समितियों एवं किसानों के हितों में कार्य कर रहें है।

    आज बैंकिंग क्षेत्र प्रतिस्पर्धा से भरी हुयी है इसी क्रम में अमलेश्वर में सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण का आज भूमि पूजन हुआ तथा शीघ्र भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जावेगा।  वर्तमान में आधुनिक टेक्नोलाजी को बैंक में लागू करना तथा अमानतदारों को सुविधाएं प्रदान करना बैंक का प्रमुख ध्येय है जिसे हम सब मिलकर पूर्ण करेंगे। प्रदेश में किसानों का महापर्व धान खरीदी तिहार का शुभारंभ होने पर सभी को बधाई दिया गया।

    कार्यक्रम का संचालन  मोहित शर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में  एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सतीश पाटले उप पंजीयक दुर्ग, एस.के.निवसरकर मुख्य लेखापाल, हृदेश शर्मा विपणन अधिकारी, के.के.नायक अधीक्षक, रोहित वर्मा यूनियन अध्यक्ष, रोहित साहू, योगेश साहू, युवराज वर्मा, चंदशेखर मानिकपुरी, विनीत वर्मा सहित शाखा अमलेश्वर, झीट एवं जामगांव एम के कर्मचारी उपस्थित रहें। उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का शुभारंभ रविवार  प्रातः 8 बजे बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन द्वारा धान उपार्जन केन्द्र झोला एवं निकुम के धान खरीदी केन्द्रों का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विजय बघेल सांसद दुर्ग के साथ धान उपार्जन केन्द्र उरला, झीट एवं सांकरा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।