कवर्धा ब्रेकिंग: कबीरधाम में हाथी का आतंक, बाजार जा रहीं महिला को कुचला, मौत
कबीरधाम जिले के अंतिम छोर बाकी केसमर्दा के आसपास विचरण कर रहे हाथियों के दल ने मध्यप्रदेश में एक महिला पर हमला कर दिया। बकेली-कोदवाडीह निवासी रामबाई यादव को हाथी ने कुचल दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने गांव पिटारी जिला कबीरधाम से जंगल के रास्ते डिंडौरी जिला स्थित बाजार जाने के लिए निकली थी, इसी दौरान मध्यप्रदेश की सीमा में अचानक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। महिला
गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के वन विभाग ने हाथियों के विचरण क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं, हाथियों के नजदीक न पहुंचें और हाथियों की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को दें। वन विभाग ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की।