• Cyclone 'Arnab': छत्तीसगढ़ में अर्नब पड़ा कमजोर, खिली धूप, जाते- जाते फसलों को पहुंचाया नुकसान

    रायपुर, 30 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब अब कमजोर पड़ गया है। आंध्र से छत्तीसगढ़ पहुंचते- पहुंचते चक्रवात कमजोर होकर अवदाब में बदल गया है। लेकिन इससे पहले बस्तर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई और हवाएँ चली। जिसके कारण धान के फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कहीं-कहीं सब्जियों समेत दूसरी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। धान की खड़ी फसल तेज हवाओं के कारण गिर गया है। कहीं-कहीं खेत में पानी भर गया है जिसके कारण फसल के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं राजधानी रायपुर में कल रात से बारिश थम गई है। गुरुवार को दिन में बारिश नहीं हुई लेकिन शाम होते-होते हल्की बारिश होने लगी। जिसके कारण कल करवा चौथ का चांद नहीं निकला और बादलों में ही छुपा रहा।

    चक्रवात अर्नब का प्रभाव पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी दोपहर 2:00 बजे तक बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम और रायपुर जिलों में भारी बारिश और 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। चक्रवात अर्नब के कारण छत्तीसगढ़ में अवदाब का क्षेत्र बन गया है। जिसके फलस्वरुप 1 और 2 नवंबर को फिर बारिश हो सकती है। उधर फसलों को पहुंची क्षति का आंकलन करने के लिए कृषि विभाग ने निर्देश जारी किया है। उसके आधार पर ही किसानों को क्षति की प्रतिपूर्ति राशि दी जाएगी। 

    कम दबाव के क्षेत्र निर्मित होने के कारण 30 और 31 अक्टूबर को उत्तर भारत में अच्छी बारिश तथा पूर्वी यूपी व बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज धूप खिली है। प्रदेश में आज मौसम में काफी सुधार देखा जा रहा है। ऐसा अनुमान है कि कहीं-कहीं हवाओं के साथ हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है।