• PM Kisan: किसानों की मनेगी दिवाली, बस थोड़ी देर में खाते में आएंगे दो-दो हजार रुपये

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त को लेकर इंतजार बस कुछ ही देर में खत्म होने जा रहा है। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे। पीएम मोदी कुल 9.34 करोड़ किसानों के खाते में 18680 करोड़ रुपये जारी करेंगे।

    अहमदाबाद, 30 अक्टूबर 2026। दीपावली के पहले पीएम मोदी आज किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त आज जारी की जा रही है, जिससे किसान काफी खुश हैं। हालांकि इस बार 10 लाख से ज्यादा किसानों के नाम योजना से काट दिए गए हैं। पीएम किसान का पैसा कब जारी होगा, प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम कितने बजे शुरू होगा? 2000 रुपये की किस्त से पहले स्टेटस कैसे चेक करें, लिस्ट में नाम कैसे देखें? ऐसे सभी सवालों के जवाब और पीएम किसान से जुड़ी पल-पल की अपडेट हम आपके लिए ला रहे हैं।

    पीएम क‍िसान का स्‍टेटस कैसे चेक करें
    आप कंप्यूटर या मोबाइल से गूगल पर जाकर पोर्टल के जरिए भी पीएम किसान की 24वीं किस्त पहले अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
    पोर्टल से पीएम किसान का स्टेटस चेक करने के लिए https/pmkisan.gov.in पर जाएं
    यहां आपको Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करना है
    अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें
    आपके मोबाइल पर OTP आएगा, उसे भरें
    इसके बाद आपके पीएम किसान योजना के स्टेटस की पूरी जानकारी खुल जाएगी


    पीएम क‍िसान की बेनेफ‍िश‍ियरी ल‍िस्‍ट में नाम कैसे चेक करें
    पीएम किसान सम्मान निधि की लिस्ट चेक करने के लिए पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
    यहां आपको Beneficiary List पर क्लिक करना है
    अब अपने राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें
    इसके बाद पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी, इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं