आईजीकेवी में बड़ा बदलाव, आदेश जारी
रायपुर, 12 नवंबर 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में बड़ा फेरबदल किया गया है। कई वैज्ञानिक, सहायक प्राध्यापक, शाखा अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। IGKV के कुल सचिव डॉ. कपिल देव दीपक द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. जितेंद्र सिन्हा, प्रमुख वैज्ञानिक को मुंगेली से मृदा एवं जल संरक्षण अभियांत्रिकी विभाग, स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर पदस्थ किया गया है। डॉ. देवाशीष पढ़ी वरिष्ठ वैज्ञानिक को मुंगेली में ही अधिष्ठाता बीआरएसएम कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
भूमिका हतगिया को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुरूद से वैज्ञानिक पद के विरुद्ध पौध रोग विभाग कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थानांतरित किया गया है। डॉ. किरण कुमार सहायक प्राध्यापक उद्यानिकी को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा से कृषि महाविद्यालय रायपुर पदस्थ किया गया है। देखें पूरी सूची..