मंत्रालय में थोक में तबादले, देखें लिस्ट..
रायपुर, 13 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में वृहद पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक 87 सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), 22 वरिष्ठ सचिवालय सहायक (SSA) तथा 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायकों (JSA) को इधर से उधर किया गया है।
सहायक अनुभाग अधिकारी मीरा को वित्त से सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष- 13), परवीन खान को वित्त से पुनर्वास विभाग, रेखा साहू को सामान्य प्रशासन विभाग से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, प्रियंका देवांगन को चिकित्सा शिक्षा से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नितेश कुमार सिदार को सामान्य प्रशासन विभाग (ग्रंथालय), वर्षारानी अग्रवाल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, धर्मेंद्र वर्मा को पर्यटन विभाग से दीपक कौशिक को सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष 13) से लोक निर्माण विभाग, महेन्द्र सिंह राजपूत को खनिज साधन विभाग से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग पदस्थ किया गया है।
वहीं वरिष्ठ सचिवालय सहायक सौरभ मंडल को गृह विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग भेजा गया है। इस तरह कुल 22 वरिष्ठ सहायकों के प्रभार बदले गए हैं। उधर पंकज पचारे समेत 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायकों के स्थानांतरण किए गए हैं। देखें पूरी लिस्ट..