नलिनीश ठोकने NSIL में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त
रायपुर, 26 नवंबर 2026। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने को भारत सरकार द्वारा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। NSIL भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वाणिज्यिक शाखा है। भारत सरकार ने भाजपा प्रवक्ता ठोकने की शैक्षणिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति की है। श्री ठोकने ने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग A.M.A.E.S.I. से किया है। इस संस्था के संरक्षक वर्तमान प्रधानमंत्री होते हैं। इसके प्रथम संरक्षक पंडित जवाहरलाल नेहरू रहे तथा वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके संरक्षक हैं।
यह स्पेस सेक्टर में भारत सरकार की अब तक की पहली राजनीतिक नियुक्ति है। ठोकने वर्ष 2003 से भाजपा मीडिया विभाग में सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। नलिनीश ठोकने 10 वर्षों तक मंत्री रामविचार नेताम के निज सहायक रहे। उन्होंने प्रदेश मीडिया विभाग में प्रभारी के दायित्व का निर्वहन किया है और वर्तमान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। ठोकने की नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।