Rajyotsav 2026: डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीर नारायण सिंह व करण खान को किशोर साहू, 36 राज्य अलंकार सम्मानों की घोषणा
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने राज्य स्थापना की 26 वीं सालगिरह पर छत्तीसगढ़ के विभूतियों को 36 श्रेणी में विभिन्न सम्मानों का ऐलान किया है। देखें लिस्ट.
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्षगांठ पर आज गुरु घासीदास संग्रहालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने राज्य अलंकरण सम्मानों की घोषणा की। 36 प्रकार के विभिन्न अलंकरण सम्मान राज्य के विभिन्न विभूतियों को राज्योत्सव में प्रदान किया जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान धमतरी के डुमन लाल ध्रुव को दिया जाएगा। वहीं चंदूलाल चंद्राकार पत्रकारिता पुरस्कार प्रिंट मीडिया के लिए प्रमोद कुमार साहू को दिया जाएगा। सामाजिक समरसता के लिए महाराजा अग्रसेन सम्मान रायगढ़ निवासी बाबूलाल अग्रवाल को प्रदान किया जाएगा। साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस वर्ष का पंडित सुंदरलाल शर्मा पुरस्कार के लिए डॉ. बिहारी लाल साहू जिला रायगढ़ के नाम का चयन किया गया है। देखें विभिन्न 36 कैटेगिरी के सम्मानों के लिए चयनित नामों की सूची..