• जैजैपुर में कई परिवारों ने की घर वापसी

    जैजैपुर, 15 अक्टूबर 2026। सक्ती जिले के जैजैपुर स्थित ग्राम गलगलाडीह  में बुधवार को आयोजित धर्मरक्षा यज्ञ एवं घर वापसी कार्यक्रम में कई परिवार अपनी प्राचीन सनातन संस्कृति वापस लौटे। पैर धोकर इन लोगों की वापसी कराई गई। आचार्य राकेश कुमार ने बताया कि प्रबल प्रताप जूदेव, अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख, के नेतृत्व में, बहन अंजू गबेल के संयोजन तथा कपिल शास्त्री के मार्गदर्शन में अनेक परिवारों का पुनः सनातन संस्कृति में स्वागत किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होने का सौभाग्य मुझे भी मिला।

    इस पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक विधि-विधान से चरण प्रक्षालन कर सभी परिवारों का सनातन धर्म में अभिनंदन किया गया।

    कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत की अध्यक्ष द्रोपदी चंद्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संगठन के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।