• तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव दास और आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार करने के बाद पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। वहीं, गिरफ्तार किए गए अजिंक्य शिंदे से पुलिस ने बेल बॉन्ड भरवाया है। जानें आशुतोष और सौरव को क्यों गिरफ्तार किया गया?

    दिल्ली, 14 अक्टूबर 2026। दिल्ली में जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को SEM कोर्ट में पेश किया। इसके बाद सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। सौरभ और आशुतोष को बेल बॉन्ड तोड़ने के जुर्म में 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। जबकि गिरफ्तार किए गए अजिंक्य शिंदे से 5 हज़ार का बेल बॉन्ड भरवाया गया है। इस बेल बॉन्ड इसलिए भरवाया गया है ताकि वो पांच साल तक अशांति न फैलाएं। बता दें कि जंतर-मंतर को हाल ही में प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

    जंतर-मंतर भारत के लोगों का है-राहुल गांधी
    जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरतापूर्ण काम है। छात्र, युवा, पत्रकार और INDIA गठबंधन—अलग-अलग बैनर, लेकिन मकसद एक ही है। सभी विरोध प्रदर्शन एक ही हैं: नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। जंतर-मंतर भारत के लोगों का है। हम इसे वापस हासिल करेंगे।

    CJP के 14 सदस्यों पर एफआईआर दर्ज
    जंतर-मंतर पर कल प्रदर्शन करने पहुंचे CJP के 14 सदस्य हिरासत में लिए गए थे। पुलिस ने सभी 14 लोगों को हिरासत में लिया। मामले में कनॉट प्लेस और संसद मार्ग थाने में दो FIR दर्ज की गईं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 13 अक्टूबर को Cockroach Janta Party (CJP) के 14 सदस्य पहुंचे, जबकि जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, सभी सदस्य एक निजी परिसर के रास्ते कथित तौर पर घुसकर जंतर-मंतर पहुंचे थे। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सरकारी काम में बाधा डाली। पुलिस ने सभी 14 लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें पाबंद किया।

    'क्या तिरंगा लहराना भी जुर्म हो गया?'
    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया, 'क्या तिरंगा लहराना भी जुर्म हो गया?'