आधा दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों के प्रभार बदले गए
सोमवार को गृह विभाग, महानदी भवन से आदेश के मुताबिक राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 7 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
रायपुर, 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन से अधिक राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सचिन्द्र चौबे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस मैनपाट से मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर, आलोक तिवारी को सहायक सेनानी मुख्यमंत्री सुरक्षा से 4 थी वाहिनी माना, सहायक सेनानी गिरीश कोरी को राजभवन से व्हीआईपी बटालियन माना भेजा गया है। सहायक सेनानी दिनेश सिंह को मुख्यमंत्री सुरक्षा से राजभवन पदस्थ किया गया है। मयंक रणसिंह को डीएसपी पीएचक्यू से एसडीओपी भाटापारा तथा तारेश साहू को एसडीपीओ भाटापारा से डीएसपी बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है। नीलकिशोर अवस्थी को सहायक सेनानी राजभवन से व्हीआईपी बटालियन माना पदस्थ किया गया है। देखें गृह विभाग का आदेश..