• डोनाल्ड ट्रंप नोबल शांति पुरस्कार को लेकर बोले -'मैंने 8 युद्ध खत्म किए..'

    न्यूयॉर्क/नई दिल्ली, 9 अक्टूबर 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एक बार फिर दावा जताया. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दुनिया भर में आठ युद्धों को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कराया है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने ऐसे अभूतपूर्व काम किए हैं जो इतिहास में किसी अन्य राष्ट्रपति ने कभी नहीं किए. ट्रंप ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि नोबेल समिति उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित नहीं करती है, तो यह उनके लिए एक बहुत बड़ा कलंक और शर्म की बात होगी. नॉर्वेजियन पीस कमेटी द्वारा इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की जानी है.