• धान का समर्थन मूल्य ₹4000, गन्ना बोनस ₹150; किसानों का हल्लाबोल, नेशनल हाईवे जाम!

    भारतीय किसान संघ ने धान का समर्थन मूल्य 4000 रुपए और गन्ने का बोनस 150 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की है।

    कवर्धा, 9 अक्टूबर 2026। भारतीय किसान संघ के आंदोलन से गुरुवार को कवर्धा में यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। हजारों की संख्या में ट्रैक्टर सड़क पर खड़े कर कवर्धा-रायपुर, कवर्धा-राजनांदगांव और कवर्धा-बिलासपुर मार्ग समेत प्रमुख मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी गई। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर सड़कें बंद कर दी। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री बसों से उतरकर पैदल ही आगे जाना पड़ा। एंबुलेंस सेवाओं जारी रखने के लिए पूरी सड़कों पर ट्रैक्टर खड़ी होने के बावजूद 10 फीट जगह दी गई थी। भारतीय किसान संघ 6 प्रमुख मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

    किसानों की प्रमुख मांगें—

    1. भोरमदेव और सरदार वल्लभभाई पटेल शुगर फैक्ट्री को बंद नहीं करने की मांग।
    2. गन्ने का बोनस 150 रुपये करने की मांग।
    3. धान का रकबा घटाकर गन्ने का रकबा बढ़ाने की मांग।
    4. गन्ने में प्रति एकड़ हर साल 15 हजार रुपये कृषक उन्नति योजना का लाभ देने की मांग।
    5. भोरमदेव शुगर फैक्ट्री की क्षमता बढ़ाकर 7500 TCD और सरदार पटेल फैक्ट्री की क्षमता 5500 TCD करने की मांग।
    6. धान का समर्थन मूल्य 4000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग।
    आंदोलन के चलते कवर्धा में यातायात प्रभावित, किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।