IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में डेढ़ दर्जन आईपीएस के तबादले
रायपुर, 9 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में 18 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक 2021 से 2024 बैच के सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। 2021 बैच के अमन कुमार को एसपी एसआईए तथा अजय कुमार को एसपी एसआईबी बनाया गया है। आकाश श्री श्रीमाल को एआईजी सीआईडी, अक्षय सबद्रा को एआईजी योजना एवं प्रबंध तथा आकाश कुमार शुक्ला को एआईजी एएनटीएफ पीएचक्यू पदस्थ किया गया है। रोहित कुमार शाह को कमांडेंट 15 वीं बटालियन बीजापुर, रविन्द्र कुमार मीणा को एसपी (चिटफंड व महिला के विरुद्ध अपराध), साकोर मानसी को एसीपी आजाद चौक, रायपुर तथा प्रतीक बंसोड़ को सीएसपी अम्बिकापुर बनाया गया है। पढ़ें पूरा आदेश..