• छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 42 अधिकारी बदले गए

    रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एक साथ 42 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। कृषि विभाग के संयुक्त सचिव राजीव अहिरे द्वारा सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक 20 उपसंचालक कृषि (DDA) और 22 सहायक संचालक (ADA) इधर से उधर किया गया है। जारी आदेश में डीडीए मांगा राम तिग्गा को मुंगेली से बिलासपुर भेजा गया है। डमरूधर प्रसाद तांडे सक्ती के उप संचालक कृषि होंगे। श्याम सिंह सेवता मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के डीडीए बनाए गए हैं। 

    रायपुर डीडीए सतीश कुमार अवस्थी को हटाकर जैव उर्वरक एवं जैविक खाद्य परीक्षण एवं गुण नियंत्रण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। अजय कुमार अनंत को कबीरधाम जिले का डीडीए बनाया गया है।अनिल कुमार वर्मा को रायगढ़ से बलरामपुर भेजा गया है। वही शशांक शिंदे सहायक संचालक कृषि को रायपुर का प्रभारी डीडीए बनाया गया है। डीडीए संदीप कुमार भोई को दुर्ग से धमतरी की कमान सौंपी गई है। सहायक संचालक कृषि सुरेंद्र पटेल को रायगढ़ का प्रभारी डीडीए बनाया गया है। वहीं उग्रेश देवांगन दंतेवाड़ा के प्रभारी उपसंचालक कृषि होंगे।

    देखें पूरी लिस्ट..