पीडब्लूडी में बड़े तबादले, 84 बदले गए
रायपुर, 22 अक्टूबर 2026. लोक निर्माण विभाग ने विभागीय कार्यों में कसावट लाने 84 कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें 29 मानचित्रकार (सिविल-वि./यां.), 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 शामिल हैं। समन्वय में अनुमोदन के पश्चात लोक निर्माण विभाग, मंत्रालय के अवर सचिव मनराखन भुआर्य ने गुरुवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..