मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सुनी लोगों की समस्याएं
रायपुर, 19 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल जनसेवा और जनसंवाद को विशेष प्राथमिकता देते हुए लगातार आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने नया रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आगंतुकों से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी से आत्मीयता के साथ चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी ली।
मुलाकात के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे
जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं, स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों तथा विकास से जुड़े विषयों को मंत्री अग्रवाल के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके सुझावों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय परिस्थितियों और आम जनता की अपेक्षाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण विशेषता है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के माध्यम से मिलने वाले सुझाव शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने तथा विकास कार्यों को जनअपेक्षाओं के अनुरूप आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।