• PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली; बोले- आप मेरे परिवार का हिस्सा हैं

    PM Modi: नक्सलवाद के खात्मे के बाद पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। सीएम साय ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

    जगदलपुर, 8 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिवाली मनाने छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। वे करनपुर स्थित CRPF कैंप पहुंचकर सुरक्षाबलों के जवानों के साथ दिवाली मनाई। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने की जानकारी दी थी। वहीं, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का आभार जताया है।

    पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने इस प्रधान सेवक को मां भारती की सेवा का मौका दिया। 2014 के बाद हालात बदलने लगे हैं। आकंड़े बदलने लगे हैं। हमने नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य रखा। यह जीत आपके साहस और वीर जवानों की जीत है। हमारे सुरक्षाबल और पुलिस के जवान विपरीत परिस्थिति में भी डंटे रहे। यह कर्तव्य की जीत है।

    पीएम मोदी ने कहा- पहले की सरकारों में वामपंथी और माओवादियों को सपोर्ट मिलता था। पहले हमले हो जाते थे लेकिन फोर्स काम नहीं कर पाती थी। हमने नक्सलवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबल के जवानों को नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में हर जरूरी निर्णय के लिए फ्री हैंड दिया। जब तक संकल्प पूरा नहीं हुआ तब तक हम इस मिशन में लगे रहे। बिना प्रचार, बिना दिखावे के हमने माओवाद की कमर तोड़ी। हमने सेवाभाव से नक्सलवादी इलाकों को लोगों के जीवन को बदला।

    आप मेरे परिवार का हिस्सा हैं
    पीएम मोदी ने कहा कि दिवाली के मौके पर लोग अपने घर जा रहे हैं। परिजनों के साथ दिवाली मनाने जा रहे हैं। मैं भी आप लोगों के बीच आ गया हूं। क्योंकि हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा है। जवानों इस बार मैं दिवाली मनाने बस्तर के जंगल में आया हूं। ये वह भूमि है जहां कभी नक्सली आतंक का कहर था। आप सभी की त्याग और तपस्या के कारण नक्सली आतंक का कहर खत्म हुआ और विकास की बयार शुरू हो गई।

    पीएम मोदी ने कहा कि इस 2026 की दिवाली विशेष है। क्योंकि यह पहली दिवाली है जब देश नक्सलवाद और माओवाद के खिलाफ देश दशकों की लड़ाई को जीत चुका है। यह पहली दिवाली है जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है। यह पहली दिवाली है जब करोड़ों देशवासी नक्सलवाद के डर से बाहर आ गए हैं।

    हमने वादा पूरा किया
    पीएम मोदी ने कहा- हमने वादा किया था कि हम कश्मीर में धारा 370 हटाएंगे, हटा दिया। हमने हर घर में शौचालय बनाने का वादा किया था, उसे भी पूरा किया। आज हम विकसित भारत की बात करते हैं, आत्मनिर्भर की बात करते हों यकीन है कि देश इस लक्ष्य को भी पूरा करके रहेगा। हमें अपनी आंखों से इन सपनों को साकार होते देखना है। मुझे, जवानों, युवाओं और देश के लोगों पर भरोसा है। आपके त्याग से विकसित भारत की मजबूत नींव रखी जाएगी।

    50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
    पीएम मोदी ने कहा कि अभी वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर आया है। जो काम गरीबी हटाने के नारे देने वालों ने नहीं किया वह काम हमने 12 सालों में करके दिखाया है। हमने गरीब कल्याण की ऐसी रंगोली बनाई जो गरीबों को सशक्त करती गई। पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को घर मिला, बिना कर्ज के लोन दिया। हमने आयुष्मान भारत के तहत गरीबों को मुफ्त इलाज, मुफ्त अनाज दिया।

    बस्तर में विकास की बहार
    पीएम मोदी ने कहा- हर जवान मेरा परिवार है। यहां नक्सली आतंक खत्म, विकास की बहार है। उन्होंने कहा कि हमने नक्सलवाद के खात्मे के साथ यहां के गांवों के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मौका दिया गया। सबका साथ सबका विकास किया।

    दौरे की किसी को नहीं थी जानकारी
    पीएम मोदी के दौरे की जानकारी छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े नेताओं और अफसरों को भी पहले नहीं थी। पोस्ट के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री के दौरे का स्वागत किया।