दूसरों का भविष्य बताने वाले मशहूर ज्योतिषाचार्य की पत्नी हार गईं एमएलसी चुनाव, लोगों ने किया ट्रोल
आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा काफी चर्चित ज्योतिषाचार्य हैं जो दूसरों के भाग्य के बारे में बताते हैं। ऐसे में चर्चा की वजह यही है कि जो व्यक्ति दूसरों का भविष्य बताता है उसी की पत्नी चुनाव हार जाए तो क्या वह अपनी पत्नी का भविष्य नहीं जानता था? ऐसी चर्चाएं सोशल मीडिया पर हो रही हैं।
लखनऊ, 8 नवंबर 2026। इस बीच एक चर्चित नाम ऐसा है जो यूपी की एक सीट से एमएलसी का चुनाव हार गया और उस उम्मीदवार की हार के बारे में बात इसलिए हो रही हो क्योंकि वह कैंडिडेट दूसरों का भविष्य बताने वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी स्मिता मिश्रा हैं।
आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा काफी चर्चित ज्योतिषाचार्य हैं जो दूसरों के भाग्या के बारे में बताते हैं। ऐसे में चर्चा की वजह यही है कि जो व्यक्ति दूसरों का भविष्य बताता है उसी की पत्नी चुनाव हार जाए तो क्या वह अपनी पत्नी का भविष्य नहीं जानता था? ऐसी चर्चाएं सोशल मीडिया पर हो रही हैं।
चुनाव मैदान में निर्दलीय उतरीं थीं
स्मिता मिश्रा ने लखनऊ खंड स्नातक सीट से निर्दलीय MLC चुनाव लड़ा था। हालांकि स्मिता 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हुईं थीं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस चुनाव में उन्हें 300 वोट भी नहीं मिले। इस सीट पर बीजेपी को हराकर सपा की कांति सिंह ने जीत दर्ज की है।
क्यों लड़ा था निर्दलीय चुनाव?
बता दें कि स्मिता मिश्रा ने उस समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी। अजय राय ने उन्हें लखनऊ खंड स्नातक सीट से प्रत्याशी बनाने का आश्वासन दिया था। कुछ ही दिन बाद अजय राय प्रदेश अध्यक्ष पद से हट गए। नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने स्मिता मिश्रा को एमएलसी चुनाव नहीं लड़ाने का फैसला लिया। इसी वजह से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
पत्नी का ही भविष्य नहीं बता पाए, यूजर्स ने लिए मजे
स्मिता मिश्रा की हार के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके पति को काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि भविष्यवाणी करने वाले आचार्य इंदु प्रकाश अपनी पत्नी की चुनावी किस्मत के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं कर पाए। स्मिता की हार को लेकर यूजर्स का कहना है कि पंडितजी अपनी ही पत्नी की किस्मत के बारे में पता कैसे नहीं लगा पाए। एक युवक ने लिखा है कि जिसके भाग्य में जो लिखा रहेगा वही मिलेगा किसी के बताने या न बताने से कुछ नहीं होता।