मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच फिर एक ओएसडी की छुट्टी
रायपुर, 6 नवंबर 2026। स्मृति ईरानी के भाजपा प्रदेश प्रभारी बनते ही साय कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें रह- रहकर तेज हो जा रहीं हैं। कभी यह कयास लगाए जाते हैं कि चार नए मंत्री बनाए जाएंगे तो उनके लिए कुर्सी कौन- कौन खाली करेंगे। सरगुजा से लेकर बस्तर तक अटकलों का दौर जारी है। इसी बीच एक मंत्री ने ओएसडी की हरकतों से नाराज होकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने हाल ही में अपने ओएसडी ब्रजेश कुमार बाजपेई, उप संचालक शिक्षा विभाग को हटा दिया हैं। सूत्रों के अनुसार भरोसा टूटने के कारण मंत्री काफी दिनों से उनसे नाराज चल रहे थे। वहीं इस कार्रवाई को लोग विभाग में हुए फर्जी ट्रांसफर आर्डर के मामले से भी जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल पढ़ें पूरा आदेश..