• लव अफेयर के बारे में पढ़कर मां ने जला दी थी डायरी, एंटनी संग इंटरफेथ मैरिज पर कीर्ति सुरेश का खुलासा

    Keerthy Suresh : कीर्ति सुरेश ने हाल ही में कर्ली टेल्स को एक इंटरव्यू दिया है. इस बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया है कि एंटनी संग शादी के लिए उन्हें परिवार को मनाने में काफी मुश्किलें आई थीं.

    चेन्नई, 6 नवम्बर 2026। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने साल 2024 में अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन एंटनी थाटिल से शादी की थी. दोनों करीब 15 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे. हाल ही में कीर्ति ने ‘कर्ली टेल्स’ के साथ बातचीत में अपनी शादी और रिश्ते से जुड़े कई खुलासे किए हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि अलग-अलग धर्म होने की वजह से उन्हें अपने परिवार को शादी के लिए मनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां और दिग्गज एक्ट्रेस मेनका को उनके रिश्ते के बारे में कैसे पता चला था.

    कीर्ति ने बताया कि उनकी मां को उनके और एंटनी के रिश्ते के बारे में तब पता चला था, जब वह कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं. उस दौरान उनकी मां ने उनकी डायरी पढ़ ली थी, जिसमें उनके रिश्ते से जुड़ी सारी बातें लिखी हुई थीं. उस डायरी को उनकी मां ने जला दिया था। कीर्ति ने आगे बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने डायरी लिखना ही बंद कर दिया था.

    अलग धर्म में शादी करने के लिए परिवार को मनाना पड़ा
    कीर्ति ने अपनी इंटरफेथ मैरिज यानी अलग-अलग धर्म में शादी करने को लेकर भी बात की है. उन्होंने बताया कि एंटनी ईसाई धर्म से हैं, इसलिए इस रिश्ते को लेकर उनके घर में परेशानियां हुई थीं. परिवार को शादी के लिए मनाने में उन्हें काफी समय लगा. एक्ट्रेस ने कहा, “हम दिसंबर 2009 में मिले थे और जनवरी 2010 में हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था. साल 2024 में हमने शादी की. वह ईसाई हैं, इसलिए जाहिर सी बात है कि मुझे घर पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा. अपने परिवार को मनाने में थोड़ा समय लगा. एंटनी ने मुझे एक्ट्रेस बनने से पहले देखा था. यह सबसे अच्छी बात है. हम दोनों एक-दूसरे के साथ बड़े हुए हैं.”

    15 साल तक एक-दूसरे को किया डेट
    कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल की पहली मुलाकात दिसंबर 2009 में कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी. उस समय कीर्ति 12वीं क्लास में थीं और उनकी उम्र 17 साल थी. दोनों ने जनवरी 2010 में डेटिंग शुरू की थी. नवंबर 2024 में कीर्ति ने दिवाली के मौके पर एंटनी के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था. इसके बाद 12 दिसंबर 2024 को दोनों ने गोवा में शादी की थी.

    कीर्ति सुरेश की प्रमुख फिल्में

    वैसे तो कीर्ति सुरेश में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी है। लेकिन कुछ प्रमुख फिल्में इस प्रकार है:- 1. महानती (Mahanati - 2018) – यह प्रसिद्ध अभिनेत्री सावित्री के जीवन पर बनी बायोपिक है, जिसके लिए कीर्ति सुरेश को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था।

    2. दसरा (Dasara - 2023) – नानी के साथ उनकी यह तेलुगु एक्शन-ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही। 
    3. रेमो (Remo - 2016) – शिवकार्तिकेयन के साथ यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 
    3. नेनु लोकल (Nenu Local - 2017) – राम पोथिनेनी के साथ उनकी यह तेलुगु रोमांटिक फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई और ब्लॉकबस्टर रही।
     
    4. सरकार (Sarkar - 2018) – विजय थलापति के साथ इस राजनीतिक एक्शन फिल्म में कीर्ति मुख्य भूमिका में थीं, जो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। 
    5. बैरावा (Bairavaa - 2017) – विजय थलापति के साथ उनकी यह तमिल एक्शन फिल्म भी बड़ी हिट रही थी।
    6. मामन्नन (Maamannan - 2023) – यह एक चर्चित तमिल सामाजिक-राजनीतिक ड्रामा फिल्म है।
    7.रघु थाथा (Raghu Thatha - 2024) – यह कीर्ति की एक महिला-प्रधान तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है।