राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव
रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के करीब दो दर्जन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक 29 सितंबर को जारी 125 राप्रसे में से 18 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन किया गया है, वहीं पांच अन्य अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया गया है।
29 सितंबर को जारी आदेश में वीरेंद्र लकड़ा को अपर कलेक्टर नारायणपुर किया गया था जिसे अपर कलेक्टर जांजगीर चाम्पा किया गया है। वहीं योगिता देवांगन अपर कलेक्टर कोरबा को संशोधित करते हुए राजनांदगांव किया गया है। विपुल कुमार गुप्ता उपसचिव श्रम विभाग को सचिव छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल के अधिक प्रभाव से मुक्त किया गया है। वही गिरीश कुमार रामटेके को छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल में यथावत रखा गया है।
पांच अधिकारियों के तबादले
वही दशरथ सिंह राजपूत को आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा से अपर कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ किया गया है। भगवत प्रसाद जायसवाल को अपर कलेक्टर कांकेर बनाया गया है। प्रफुल्ल कुमार रजक डिप्टी कलेक्टर को सारंगढ़ बिलाईगढ़ से मुंगेली भेजा गया है। दिलीप कुमार उइके डिप्टी कलेक्टर बीजापुर से कोंडागांव पदस्थ किया गया है। मृणमयी शुक्ला डिप्टी कलेक्टर को कांकेर से मुंगेली भेजा गया है।
पढ़ें सामान्य प्रशासन विभाग का पूरा आदेश..