स्कूली बच्चों की बल्ले- बल्ले; छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टी बढ़ी, आदेश जारी
रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुरुवार को शिक्षकों एवं छात्रों की मांग पर दीपावली अवकाश में भाईदूज के दिन भी छुट्टी देने की घोषणा की थी। इस संबंध में शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए पूर्व में घोषित 6 से 10 नवंबर 2026 के अवकाश में संशोधन करते हुए 6 से 11 नवम्बर 2026 तक घोषित किया है।
बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 21 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर प्रदेश के समस्त शासकीय एवं निजी स्कूल, D.ed, B.ed और M.ed महाविद्यालय के लिए दशहरा, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी। जिसके अनुसार 17 से 21 अक्टूबर 2026 तक दशहरा के लिए 5 दिन की अवकाश घोषित की गई थी। वही दीपावली के लिए भी 6 से 10 नवंबर 2026 तक 5 दिन की छुट्टी निर्धारित की गई थी। इसे एक दिन बढ़कर 6 दिन कर दिया गया है। धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक छुट्टी दी गई थी। 11 नवंबर को भाईदूज के दिन छुट्टी घोषित नहीं की गई थी। शिक्षक और छात्रों की मांग पर अब 11 नवंबर 2026 को भी अवकाश रखा गया है। भाई बहन के प्रेम का पर्व भाईदूज छत्तीसगढ़ में प्रमुखता से मनाया जाता है। इसलिए सरकार के 11 नवंबर 2026 को भी छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर 2026 तक यथावत रहेगा। पढ़ें स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश..