SAS to IAS: राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को आईएएस अवार्ड
छत्तीसगढ़ को तीन नए आईएएस मिले हैं। डीओपीटी द्वारा 15 अक्टूबर को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अवार्ड किया गया है।
नई दिल्ली/ रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के तीन अधिकारियों को आईएएस पदोन्नत किया गया है। डीओपीटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के तीन अधिकारियों को आईएएस अवार्ड किया गया है। इनमें अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पाण्डेय शामिल हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 15 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की है।
बता दें कि राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस अवार्ड के लिए पांच पद रिक्त थे लेकिन सौम्या चौरसिया और आरती वासनिक के लिफाफा बंद होने के कारण तीन अधिकारियों के ही पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ। 2013 बैच के सुमित और संदीप अग्रवाल दोनों भाई तथा अनुकंपा नियुक्ति वाले सौमिल चौबे को 17 फरवरी 2026 को आईएएस अवार्ड किया गया था। उनके साथ तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसाम तथा वीरेंद्र पंचभाई भी पदोन्नत हुए थे।
अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पाण्डेय को अभी बैच अलॉट नहीं हुआ है। वह पृथक से जारी होगा। पढ़ें भारत सरकार का नोटिफिकेशन