स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर तबादले, सीएमएचओ समेत कई चिकित्सा अधिकारी बदले गए
रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में कई चिकित्सा अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव दिव्या वैष्णव द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार डॉ. नारायण सिंह नाग को प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी उत्तर बस्तर कांकेर बनाया गया है। डॉ. प्रेमसिंह मार्को को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर जिला सरगुजा पदस्थ किया गया है।
डॉ. शशांक गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर जिला बलरामपुर को संशोधित करते हुए प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल बलरामपुर यथावत रखा गया है। डॉ. राजेंद्र कुमार राय को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से पंडरी, रायपुर स्थानांतरित किया गया है। डॉ. वंदना कुमारी चौधरी को जिला चिकित्सालय सारंगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर जिला बिलासपुर पदस्थ किया गया है। देखें पूरी लिस्ट..