• छत्तीसगढ़ की IAS नम्रता गांधी को केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी

    रायपुर, 7 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ कैडर की 2013 बैच की आईएएस नम्रता गांधी को भारत सरकार की कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमिटी ने केंद्रीय आयुष मंत्रालय में उपसचिव नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 5 मार्च 2029 या आगामी आदेश तक होगा। डीओपीटी ने शुक्रवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। 1 फरवरी 1989 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी नम्रता गांधी सेंट जेवियर्स कॉलेज में राजनीति विज्ञान में स्नातक है। यूपीएससी में 42 वीं रैंक हासिल की थी। नम्रता गांधी धमतरी और गौरेला पेंड्रा- मरवाही जैसे जिलों की कलेक्टर भी रह चुकी हैं। जल संरक्षण और कमर जाति के विकास के लिए उनके कार्यों को प्रधानमंत्री पुरस्कार मिला था।

    पढ़ें DOPT का पूरा आदेश..